फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी का मार्का लगाकर नकली सिलाई मशीन और मिक्सर जूसर मार्केट में बेचने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बस स्टैंड रोड पर एक दुकानदार द्वारा अधिकृत कंपनी का मार्का लगाकर नकली सामान बेचने पर पुलिस ने कॉपीराइट अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और बरामद नकली सामान कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

स्पीर्ड सर्च सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ में बतौर फील्ड ऑफिसर कार्यरत सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें कंपनी की ओर से उनकी अधिकृत कंपनी के नाम पर नकली सामान बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार प्राप्त है। इसी के चलते जब उन्होंने अपने सहयोगी सुरेंद्र कुमार के साथ मिलकर उकलाना शहर का सर्वे किया तो उन्हें पता चला कि बस स्टैंड रोड पर मैसर्स बालाजी हार्डवेयर बर्तन स्टोर के नाम से दुकान चलाने वाला दुकानदार बजरंग अग्रवाल उषा कंपनी व वी-गार्ड कंपनी के नाम से नकली सामान बेचता है। उन्हें यह सूचना एक शिकायत के रूप में प्राप्त हुई थी, जिस पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए शनिवार को स्थानीय पुलिस प्रशासन को साथ लेकर उक्त दुकान पर छापा मारा। इस दौरान दुकान से 28 मिक्सर जूसर वी-गार्ड कंपनी के और 12 सिलाई मशीन उषा कंपनी का मार्का लगी हुई मिली, जबकि इन सिलाई मशीनों और मिक्सर जूसर पर केवल कंपनी का मार्का लगा हुआ था, लेकिन वह सामान नकली था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें