त्रिवेणी पार्क के सामने हुई घटना
त्रिवेणी पार्क के ठीक सामने मकान नंबर 1904 पर एक कुत्ता घर के बाहर था। उसने अचानक स्कूटी पर जा रही लड़की पर हमला कर दिया। कुत्ते की मालकिन वहीं खड़ी रही। बेटी के पिता ने कहा मेरी बेटी ने कुछ महिलाओं के पीछे छिपने की कोशिश की, मगर उस कुत्ते ने मेरी बेटी को चार जगह से काट लिया। पांव पर एक जगह से कुत्ते का दांत लगने से मांस का टुकड़ा बाहर आ गया है। एक पड़ोसी बुजुर्ग ने मेरी बेटी को बचाया।
जानकारी मिलने के बाद हम तुरंत वहां पहुंचे। सौम्या को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जब हम कुत्ते की इंजेक्शन हिस्ट्री देखने कुत्ते के मालिक के घर गए तो उन्होंने गेट तक नहीं खोला। पीड़ित पिता ने कुत्ते के मालिक पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है और कुत्ते को किसी ऑब्जर्वेशन हाउस में भेजने की मांग की है।
नगर निगम ने एजेंसी को पांच हजार आवारा कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण का ठेका दिया है। एजेंसी अब तक 356 कुत्तों का बधियाकरण व टीकाकरण कर चुकी है। शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों के काटने और पकड़वाने के लिए नगर निगम ने व्हाट्स एप नंबर 99535-58000 जारी किया हुआ है। इस नंबर पर लोग किसी भी क्षेत्र में आवारा कुत्तों या बंदरों की सूचना भेज सकते हैं।