फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दुकान पर सामान लेने जा रहे व्यक्ति पर पेचकस से हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव सातरोड निवासी एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने मारपीट की। इस दौरान उस पर पेचकस से हमला कर उसे घायल कर दिया। परिजनों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विकास ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सातरोड की जनक कॉलोनी के रहने वाले विशाल ने बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करता है। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह दुकान पर सामान लेने जा रहा था। रास्ते में नीतिश ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच नीतिश के भाई गौरव और सौरभ भी वहां आ गए। सभी ने उसके साथ मारपीट की। जब उसने विरोध किया तो पेचकस से हमला कर उसे घायल कर दिया। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर परिजन वहां पहुंचे और उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें