बरवाला। गांव सरसाैद में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियाें में माैत हाे गई। पुलिस ने मृतक के शव काे कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 47 वर्षीय सतबीर का शव उसके घर पर फंदे पर लटका मिला।
सतबीर की रविवार काे माैत हाे गई। वह गांव सरसाैद में अपने बेटे व पत्नी से अलग रहता था। सतबीर की माैत की सूचना पर उसका बेटा गांव पहुंचा। परिजनाें ने सतबीर के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू कर दी। इससे कुछ समय पहले ही सतबीर के बेटे ने इस बारे में पुलिस काे सूचना दी। पुलिस माैके पर पहुंची व सतबीर के शव का अंतिम संस्कार के हाेने से पहले ही उसके शव काे कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने उसके शव काे हिसार के शव गृह में रखवाया है। शव का पाेस्टमार्टम हाेने के बाद व मृतक के परिजनाें के बयान के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।