फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नया पश्चिमी विक्षोभ आज से तीन दिन रहेगा सक्रिय, बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में कमजोर मानसून के बीच बुधवार रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से 17 से 19 सितंबर तक प्रदेश में मौसम में बदलाव रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुग्राम, अंबाला और यमुनानगर में बारिश दर्ज की गई। यमुनानगर के डामलावास में 32.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून टर्फ पहले तराई क्षेत्रों और उसके बाद राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में रहने से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसून कमजोर बना हुआ है। सितंबर के पहले सप्ताह में उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई, जबकि प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में पिछले एक महीने से सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। तापमान में उतार-चढ़ाव भी जारी है।
उन्होंने बताया कि 16 की रात से 18 सितंबर के बीच उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से बादलों की आवाजाही के साथ हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। 17, 18 और 19 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

इन जिलों में बारिश की संभावना अधिक
करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला और यमुनानगर में बारिश की संभावना अधिक है। वहीं हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश के आसार कम हैं। इन जिलों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर मामूली बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें