फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अग्रोहा धाम के पास बनेगा संग्रहालय, एयरपोर्ट पर लगेगी महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा

विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास समारोह के बाद आयोजक मुख्य अति​थि रणबीर गंगवा को स
विज्ञापन
बरवाला। महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को बरवाला में आयोजित कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने घोषणा की कि अग्रोहा धाम के समीप जल्द ही भव्य एवं आधुनिक संग्रहालय बनाया जाएगा। हिसार एयरपोर्ट पर महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने महाराजा अग्रसेन सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित समारोह में मंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन समानता, सहयोग, सेवा और परोपकार की प्रेरणा देता है। उनके ‘एक रुपया और एक ईंट’ के सिद्धांत ने पूरे विश्व को आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं सदैव समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करती रहेंगी। सामुदायिक केंद्र समाज के लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्थान बनेगा, जहां सामाजिक और सामूहिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन की ऐतिहासिक राजधानी अग्रोहा सभी के लिए आस्था का केंद्र है। हरियाणा सरकार इसके चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। महाराजा अग्रसेन के गौरवशाली इतिहास और प्राचीन संस्कृति को दुनिया के सामने लाने के लिए ऐतिहासिक अग्रोहा थेह की पुरातात्विक खुदाई शुरू करवाई गई है। साथ ही, सिंधु-सरस्वती सभ्यता के प्राचीन टीलों की जियो-टैगिंग की शुरुआत की गई है। जल्द ही यहां आधुनिक संग्रहालय बनाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने इतिहास पर गर्व कर सकें।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अग्रोहा को ऐतिहासिक स्थल तक सीमित रखना नहीं, बल्कि इसे ग्लोबल सिटी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है। इसके लिए बड़ी योजना पर काम किया जा रहा है।

इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन रमेश सरदाना, मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रवीण सैनी, पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू, पूर्व आईपीएस डॉ. दलबीर भारती, नगर परिषद उपाध्यक्ष ताराचंद नलवा, मार्केट कमेटी उपाध्यक्ष रोशन घनघस और महाराजा अग्रसेन वेलफेयर सोसायटी बरवाला के प्रधान बजरंग जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें