फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पाली गांव में चलती ट्रॉली में लगी आग

Sun, 16 Nov 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद के पाली गांव में धान की पराली से भरी ट्रॉली में लगी आग। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नारनौंद। पाली गांव के पास शनिवार को धान की पराली ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि चंद मिनटों में पूरी ट्रॉली जल गई। ट्रैक्टर का पिछला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में किसान को हजारों रुपये का नुकसान हो गया। हादसे के के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव राजपुरा निवासी सोमबीर ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से आसपास के गांवों से धान की पराली एकत्र कर रहे हैं। वह शनिवार दोपहर पाली गांव के एक किसान की पराली ट्रॉली में भरकर लौट रहे थे। जैसे ही वह पाली गांव के स्कूल के पास पहुंचे तो ट्रॉली में अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग की लपटें तेज हो गईं।
सोमबीर ने ट्रैक्टर को पास में स्थित एक सर्विस स्टेशन पर खड़ा कर दिया। हादसे को देखकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना पुलिस समेत नारनौंद और हांसी से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचींं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ट्रॉली गांव के अंदर या भीड़ वाले इलाके में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें