हिसार। एयरपोर्ट के नजदीक तलवंडी राणा रोड पर सोमवार दोपहर बाद गलत साइड से आ रही बाइक ट्रक से टकराकर उसके नीचे घुस गई। हादसे में रायपुर निवासी बाइक सवार मदन घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
प्रत्यक्षदर्शी सुनील ने बताया कि बाइक तलवंडी राणा रोड की तरफ आ रही थी, जबकि ट्रक हिसार से सड़क पर चढ़ा था। इसी दौरान गलत साइड से आने के कारण बाइक ट्रक से टकरा गई।