फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खेल के जरिए नशामुक्ति का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हांसी पुलिस की ओर से गांव ढंडेरी में फुटबॉल खेल का आयोजन करवाया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद की अगुवाई में आयोजित इस गतिविधि में बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। पुलिस टीम ने उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने युवाओं को बताया कि खेलकूद केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं बल्कि इनसे अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगाने, लक्ष्य निर्धारित करने और मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां समझने तथा गलत संगत से दूर रहने की सलाह दी गई।
पुलिस ने समझाया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, पारिवारिक जीवन और भविष्य को प्रभावित करती है। इसके कारण युवा अपनी प्रतिभा और क्षमताओं का सही उपयोग नहीं कर पाते। ऐसे में खेलकूद, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ना जरूरी है।
विज्ञापन

हांसी पुलिस की ओर से गांवों, स्कूलों, कॉलेजों और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ आमजन को भी जागरूक कर रही है। नशे की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए कानूनी कार्रवाई के साथ समाज की भागीदारी भी आवश्यक है।
पुलिस ने आमजन से की सहयोग की अपील :
हांसी पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों और युवाओं को खेलकूद व सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। नशे की लत से प्रभावित लोगों को उचित सहायता और उपचार के लिए प्रेरित करने तथा नशे की खरीद-फरोख्त या तस्करी की जानकारी पुलिस को देने का आग्रह किया गया। पुलिस ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें