फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के डाबड़ा चौक पुल पर बुधवार रात को एक तेज स्कॉर्पियो ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार सचिन (21) की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक चालक गंभीर है। घायल बाइक सवार को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दोनों बाइक सवार फूड डिलीवरी करने जा रहे थे। पीएलए पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी अनूप ने बताया कि परिजनों के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर निवासी लाल बहादुर ने बताया कि उसका जीजा सूरज प्रसाद परिवार सहित पटेल नगर में रहता है और प्लंबर है। हालांकि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गांव सरमे निवासी है। वह करीब 20 साल से यहां रह रहा है। जीजा का बेटा सचिन (21) ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में काम करता था। वह बुधवार रात को ड्यूटी पर था। रात 12 से 1 बजे के बीच जब वह डाबड़ा चौक पुल के ऊपर पहुंचा तो एक तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने उसकी और एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सचिन की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, लाल बहादुर ने बताया कि स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट घटनास्थल पर गिर गई। इससे गाड़ी की पहचान हो गई है। अब गाड़ी के मालिक के बारे में भी पता चल जाएगा।
दिनदहाड़े एक्सयूवी ने 10 से ज्यादा वाहनों को मारी टक्कर
इससे पहले, बुधवार दिनदहाड़े एक एक्सयूवी चालक ने रेड स्कवेयर मार्केट से सिटी थाना पुलिस के बीच करीब 10 से ज्यादा वाहनों को टक्कर मारी जिसमें एक ई रिक्शा भी शामिल है। इस दौरान लोगाेंं ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तो लोगों ने गुस्से में गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वहीं, गाड़ी चालक सीधे गाड़ी को सिटी थाने में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहनों के कारण हुए हादसे
10 मार्च 2026-दिल्ली रोड पर कृष्णा कॉलोनी मोड़ के पास फॉर्च्यूनर ने ई रिक्शा को टक्कर मारी थी जिसमें रिक्शा चालक को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
20 अप्रैल 2026-गंगवा गांव के पास एक तेज रफ्तार वैन ने बाइक सहित पैदल राहगीरों को टक्कर मारी थी जिससे बाइक सवार की मौत हो गई थी।
8 मई 2026-पुराने ओवरब्रिज पर रात को एक तेज रफ्तार का अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें