फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राजगढ़ रोड नहर के पास चौराहे पर जाम से मुक्ति के लिए बनेगा फ्लाईओवर, बीएंडआर की तरफ से प्रोजेक्ट को चढ़ाया जाएगा सिरे

विज्ञापन
राजगढ़ रोड पर पुलिस नाके के पास ट्रैफिक लाइट पर लगी वाहनों की भीड़। 
विज्ञापन
हिसार। राजगढ़ रोड स्थित नहर के पास चौराहे पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलवाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। यह फ्लाईओवर साउथ बाईपास पर बनाया जाएगा। बीएंडआर ने इस प्रोजेक्ट के लिए सलाहकार नियुक्त कर दिया है, जो प्रोजेक्ट की सर्वे रिपोर्ट व इसका एस्टीमेट तैयार करेगा।
विज्ञापन

बता दें कि राजगढ़ रोड पर नहर के पास पुलिस नाके पर ट्रैफिक लाइट लगी है। लाल बत्ती होने पर यहां रोजाना लंबा जाम लग जाता है। इस जाम को खत्म करने के लिए नगर निगम की तरफ से चौराहे पर चारों तरफ स्लिप रोड बनाने का फैसला किया गया था। मगर अन्य विभागों की जमीन बीच में आने के कारण योजना सिरे नहीं चढ़ सकी थी।
हालांकि एक तरफ स्लिप रोड बना दिया गया है, जिससे वाहन चालकों को थोड़ी राहत मिली है। इससे पहले नगर निगम ने यहां नाके पर फ्लाईओवर बनाने का फैसला किया था। दरअसल शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगर निगम से बड़े प्रोजेक्ट मांगे थे, जिन्हें वह सिरे चढ़ाना चाहता है। इस पर निगम ने यहां फ्लाईओवर बनाने का प्रोजेक्ट बनाकर मुख्यालय भेजा था। यही नहीं इस प्रोजेक्ट के संबंध में कंसलटेंट नियुक्त करने को लेकर निगम की तरफ से टेंडर भी लगा दिया गया था। मगर एक ही एजेंसी ने आवेदन किया था। यही नहीं एजेंसी के दस्तावेज भी अधूरे थे। जब निगम ने एजेंसी से दस्तावेज मांगे तो उसने उपलब्ध नहीं करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर निगम अधिकारियों ने दूसरी दफा टेंडर लगाने का फैसला किया था। मगर अचानक ही निगम प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट को रद्द करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें