फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बधावड़ गांव में आज होगी किसान-मजदूर महापंचायत

Mon, 25 May 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। बाढ़ और जलभराव से हुए नुकसान के स्थायी समाधान तथा प्रभावित किसानों और मजदूरों को मुआवजा दिलाने की मांग के लिए मंगलवार को गांव बधावड़ में किसान-मजदूर महापंचायत आयोजित की जाएगी। पंचायत में किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष मा. बलबीर सिंह और राज्य सचिव सुमित दलाल सहित कई नेता भाग लेंगे।
विज्ञापन

किसान सभा के जिला सचिव सरबत पूनिया और खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव रोहतास राजली ने बताया कि पिछले वर्ष आई बाढ़ से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था। गांवों की निचली बस्तियां और गरीब कॉलोनियां प्रभावित हुईं जबकि हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिला और न ही सही तरीके से गिरदावरी कराई गई। साथ ही बाढ़ से बचाव के लिए स्थायी समाधान भी नहीं किया गया। आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए किसानों और मजदूरों में फिर जलभराव की आशंका बनी हुई है। महापंचायत में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें