फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गाय दौड़ाकर ले जा रहे पशुपालक को टोका तो ईंट से फोड़ा सिर

Thu, 22 Oct 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में पशुपालकों की मनमानी पर टोकना एक युवक को भारी पड़ गया। बुधवार को गाय को दौड़ाकर ले जा रहे पशुपालक को रोकने पर विवाद हो गया। आरोप है कि पशुपालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईंट से शिव नगर निवासी दीपक का सिर फोड़ दिया। बीच बचाव के लिए आई दीपक की पत्नी ज्योति के साथ भी मारपीट की गई। घायल को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया।
विज्ञापन


सब्जी मंडी चौकी से जांच अधिकारी बिजेंद्र ने बताया कि अभी घायल के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।शिव नगर निवासी दीपक ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी को चिकित्सक के पास लेकर गया था। उसके दांत में दर्द हो रहा था। साथ में उनका डेढ़ साल का बच्चा भी था। लौटते समय सब्जी मंडी के गेट के पास एक पशुपालक गाय को दौड़ाकर ले जा रहा था। हादसे से बचने के लिए उसने पशुपालक को टोका तो उस पर ईंट से हमला कर दिया।

-

पशुपालकों की मनमानी की घटनाएं

18 अप्रैल 2026 : शहर में पशु पकड़ने के अभियान के दौरान एक पशुपालक ने नगर निगम की गाड़ी के सामने अपनी बाइक अड़ा दी और अभियान के सहायक नोडल अधिकारी को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


13 अप्रैल 2026 : पशु पकड़ने के अभियान के दौरान पशुपालक ने टीम को धमकाया और हाथापाई करते हुए उनके कब्जे से अपनी गाय को छुड़ा लिया।

30 अगस्त 2025 : सोरगर ढाणी में पशु पकड़ने के अभियान के दौरान पशुपालकों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथपाई और गाली गलौज की। साथ ही पुलिस के कब्जे से अपने एक साथी को भी छुड़वा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें