फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भाटोल जाटान में रस्सा गले में फंसने से किसान की मौत

Fri, 02 May 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गांव भाटोल जाटान में भैंसों को खोलते समय रस्सा अचानक गले में लिपट जाने से किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय नवीन कुमार के रूप में हुई। जो खेती बाड़ी और पशुपालन कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, शाम के समय नवीन रोज की तरह अपने घर के पशु बाड़े में भैंसों को खोलने गया था। इसी दौरान एक रस्सा अचानक उसके गले में लिपट गया, जिससे उसका दम घुट गया और बेहोश हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे हांसी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवीन के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। नवीन विवाहित था। परिवार में उसकी पत्नी, 9 वर्षीय बेटा, 12 वर्षीय बेटी व उसकी मां है। नवीन के पिता की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें