फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भैंस की जंजीर में फंसने से किसान की माैत, दूर तक घसीटते ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव ज्ञानपुरा में भैंस की जंजीर में फंसने से किसान आजाद सिंह (50) की मौत हो गई। आजाद सिंह गांव दहमान का मूल निवासी था। वह कई वर्षाें से अपने ननिहाल गांव ज्ञानपुरा में पत्नी के साथ रह रहा था। पुलिस ने पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया। मृतक के बेटे पवन के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आजाद सिंह खेत में भैंस काे बांध रहा था। इस दाैरान भैंस बिदक गई और उसकी जंजीर में आजाद सिंह उलझ गया। भैंस आजाद सिंह को घसीटते हुए ले गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। बाद में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें