फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कागसर में कबड्डी खेलते समय हुआ विवाद, 12 वर्षीय बच्चे पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव कागसर में बच्चों के खेल के दौरान शनिवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। गांव के शिव मंदिर में कबड्डी खेलते समय हुए विवाद के बाद 12 वर्षीय बच्चे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। नारनौंद थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कागसर निवासी इंद्र सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और उसके पांच बच्चे हैं। उसका बेटा 12 वर्षीय कुनाल 17 सितंबर को गांव के शिव मंदिर में कबड्डी खेलने गया था। खेलते समय कुनाल और मयंक में झगड़ा हो गया। इस दौरान मयंक का भाई जतिन अपने दादा जिले सिंह को भी मौके पर ले आया। आरोप है कि जब कुनाल मंदिर से घर लौट रहा था तो जिले सिंह ने उसका रास्ता रोक लिया और तेजधार हथियार से सिर पर वार कर दिया। वार से कुनाल लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इंद्र सिंह के मुताबिक उसे गांव के ही हरिओम और अनिल ने फोन पर सूचना दी कि उसके बेटे कुनाल को चोट लगी है और वह खून से लथपथ पड़ा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और बच्चे को तुरंत नारनौंद के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में हिसार के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जिले सिंह, उसकी पत्नी बिमला और पुत्रवधु राजपति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें