फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लागू होगी विकेंद्रीकृत प्रणाली, जिला स्तर पर मंजूर होंगे बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा सरकार ने हरियाणा स्टेट एम्प्लॉइज एंड ऑफिसर्स एसोसिएशन (एचएसईओए) की लंबित मांग स्वीकार करते हुए एसएनए-स्पर्श पोर्टल के तहत विकेंद्रीकृत प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। बुधवार से पूरे प्रदेश में लागू होने वाली इस व्यवस्था के तहत केंद्रीय प्रायोजित और राज्य संबद्ध योजनाओं के बिल जिला स्तर पर ही मंजूर किए जा सकेंगे। इससे बिलों की मंजूरी और भुगतान प्रक्रिया में तेजी आएगी।
विज्ञापन


प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और निदेशक के साथ 17 नवंबर को हुई बैठक में संगठन ने यह मांग उठाई थी। इसके बाद वित्त विभाग ने 23 नवंबर को आदेश जारी कर दिए। इससे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में इस प्रणाली को पायलट परियोजना के तौर पर लागू किया गया था, जिसके सफल रहने के बाद अब इसे सभी विभागों में लागू किया जा रहा है।

एचएसईओए के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ढांडा ने इसे संगठन की एकता और सरकार के सकारात्मक रुख का परिणाम बताया। उन्होंने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, निदेशक और वित्त विभाग का आभार जताते हुए कहा कि संगठन आगे भी अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों के लिए प्रयास करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें