डेढ़ माह पहले कमलेश और लक्ष्मण ने कोरोना से ग्रस्त मरीजों तक खाना व दवाइयां पहुंचाने के लिए दो व्हाट्सएप ग्रुप बनाए। पहला ग्रुप कॉविड नवोदय शक्ति फूड सप्लाई है। इसके अंतर्गत ग्रुप में शामिल होने वाले सदस्य कोरोना से ग्रस्त मरीजों को उनके घर तक खाना जूस सहित अन्य फल निशुल्क पहुंचा रहे हैं। दूसरे ग्रुप कोविड नवोदय शक्ति मेडिकल में मरीजों तक दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं।
50 डॉक्टरों की लिस्ट करेंगे तैयार, जो ऑनलाइन देंगे परामर्श
शिक्षक लक्ष्मण श्योराण ने बताया कि दिल्ली एम्स, अपोलो हॉस्पिटल, गुरुग्राम, राम मनोहर लोहिया सहित बरवाला के कुछ निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की एक टीम बनाई है, जो मंगलवार से कोरोना से ग्रस्त मरीजों को ऑनलाइन परामर्श कर बचाव के तरीके बताएंगे।
ये चिकित्सक दे रहे साथ
शिक्षक लक्ष्मण श्योराण ने बताया कि उनकी इस मुहिम में कुछ चिकित्सक भी उनका साथ निभा रहे हैं, जिनमें डॉ. राजेश रेडू, डॉ. सविता मान, डॉ. नरेंद्र भुक्कल, डॉ. रामनिवास, डॉ. सरिता दूहन, डॉ. मीनू गोयल व डॉ. हेमकांत शर्मा शामिल हैं।