नारनौंद। गांव कापड़ो के पूर्व सरपंच शैलेंद्र व 100 अन्य पर एक व्यक्ति ने उनके घर पर पथराव करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। नारनौंद पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित 100 अन्य के खिलाफ घर पर पथराव करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कापड़ो निवासी कृष्ण ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 27 नवंबर रात करीब डेढ़ बजे कापड़ो निवासी पूर्व सरपंच शैलेंद्र, गोगड़, संजय, कायरा व अन्य 100 लोग उसके घर के सामने आकर डीजे बजाने लगे। कुछ देर बाद उन लोगों ने उसके मकान पर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। उन्होंने बचाव में पुलिस को बुला लिया। जब पुलिस उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल कर ले जाने लगी तो उन्होंने पुलिस की गाड़ी को भी घेर लिया और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे।