फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गोगामेड़ी जा रहा कैंटर ड्रेन में पलटा, यूपी के आठ श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
बास क्षेत्र में ड्रेन में पलटा कैंटर। 
विज्ञापन
बास (हिसार)। हिसार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंढाल से सोरखी के बीच बुधवार सुबह अनियंत्रित कैंटर सड़क से उतरकर ड्रेन में पलट गया। कैंटर में सवार होकर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के गांव संदलपुर से गोगामेड़ी जा रहे आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गांव संदलपुर से करीब 25 श्रद्धालु बुधवार को कैंटर में सवार होकर राजस्थान स्थित गोगामेड़ी धाम जा रहे थे। कैंटर में श्रद्धालुओं के पांच बच्चे भी शामिल थे। बुधवार सुबह सोरखी और मुंढाल के बीच चालक का संतुलन बिगड़ने से कैंटर अनियंत्रित होकर ड्रेन में जा गिरा।हादसे में गांव संदलपुर निवासी 40 वर्षीय हुकम चंद, 35 वर्षीय प्रदीप, 35 वर्षीय कमलेश, 30 वर्षीय राजपति, 25 वर्षीय बनिता, 17 वर्षीय नितिन, 12 वर्षीय अनीता व एक अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों का शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। सीएचसी सोरखी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें