फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बुलेट का 28500 का तो दूसरी का काटा43500 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस चालान अभियान को तेज करते हुए मनचलों पर शिकंजा कसने उतर चुकी है। अब बुलेट बाइक पर पटाखे बजाते कोई पाया गया तो उसकी खैर नहीं, क्योंकि पुलिस को कई दिन से शहर में कई जगहों पर मनचलों की शिकायतें मिल रही थी। इसी के चलते ट्रैफिक पुलिस की ओर से सोमवार को राजगुरु मार्केट में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में सबइंस्पेक्टर दौलत राम और कांस्टेबल संदीप कुमार मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने वहां से पटाखे बजाते हुए गुजर रहे दो बुलेट बाइक सवार युवकों को रोककर भारी चालान कर इनमें से एक बुलेट को जब्त भी कर लिया।
विज्ञापन

कुछ इस तरह रही चालान प्रक्रिया
मार्केट के दुकानदारों की ओर से लगातार शिकायत मिलने के बाद सोमवार को ट्रैफिक पुलिस में सबइंस्पेक्टर दौलत राम और कांस्टेबल संदीप कुमार ने वहां विशेष अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बुुलेट बाइक के पटाखे बजाते हुए एक युवक अंकित को मौके से दबोच कर उसके कागज चेक किए, तो सभी कागज नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने उसका 28 हजार 500 रुपये का चालान कर दिया। युवक अंकित ने इस दौरान न तो हेलमेट पहना था, न मानकों के अनुरूप साइलेंसर व नंबर प्लेट था, न बाइक का इंश्योरेंस था और न ही ड्राइविंग लाइसेंस था। इसके अलावा उसके बुलेट पर प्रेशर हॉर्न भी लगा था। इस एवज में पुलिस ने मौके पर ही 10 हजार रुपये प्रेशर हॉर्न का, 10 हजार रुपये मानकों के अनुरूप साइलेंसर न होने का, ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार रुपये का, 2 हजार रुपये इंश्योरेंस न होने का और एक हजार रुपये हेलमेट न होने का व 500 रुपये मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट न होने का चालान किया गया।
इसके कुछ देर बाद एक अन्य युवक अंश को भी पुलिस ने वहां से बुलेट पर पटाखे बजाते हुए जाते समय मौके पर रोककर उसका 43 हजार रुपये का चालान कर उसकी बुलेट बाइक को जब्त भी कर लिया। सब इंस्पेक्टर दौलत राम ने बताया कि युवक के पास बुलेट बाइक का पॉल्यूशन न होने पर 10 हजार रुपये का, बुलेट पर प्रेशर हॉर्न लगाने पर 10 हजार रुपये का, मानकों के अनुरूप साइलेंसर न लगाने पर 10 हजार रुपये का, आरसी न होने पर 5 हजार रुपये का, ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार रुपये का, इंश्योरेंस न होने पर 2 हजार रुपये का, बिना हेलमेट के एक हजार रुपये का और बाइक पर नियमों के विरुद्घ सामग्री लगाने पर 500 रुपये का चालान किया।
विज्ञापन

बॉक्स
31 को चलाएंगे विशेष अभियान, अभिभावकों को करेंगे सूचित ट्रैफिक सबइंस्पेक्टर दौलत राम ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से 31 दिसंबर को शहर में कुछ जगहों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इनमें शहर के कुछ कॉलेज और स्कूल भी शामिल हैं। इन स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र अगर यातायात नियमों की उल्लंघना करते पाए गए तो पहले उनके अभिभावकों को इस बारे सूचित किया जाएगा, अगर इसके बावजूद दोबारा वह ऐसा करते पाए गए तो चालान किया जाएगा।
शहर में कई जगह से यातायात नियमों की उल्लंघना की शिकायतें आ रही हैं, आज राजगुरु मार्केट में विशेष अभियान चलाया गया है। जल्द अन्य जगहों पर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा और मनचलों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

- शमशेर सिंह, एसएचओ, ट्रैफिक थाना, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें