फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर जानलेवा हमला के आरोपी गिरफ्तार, तेजधार हथियार भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के सामने एक रेहड़ी संचालक पर 20 दिसंबर को जानलेवा हमला करने वाले आरोपी युवक फतेहाबाद जिले के गांव ढिंगसरा निवासी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के दौरान तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

यह था मामला
जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के सामने रेहड़ी लगाकर रोटी का काम करने वाले युवक पर एक युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। इसके बाद घायल युवक राजेश को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। उसके बाद पुरानी सब्जी मंडी चौकी पुलिस को सूचना दी गई थी। घायल राजेश ने बताया कि 20 दिसंबर की शाम वह अपनी रेहड़ी पर काम कर रहा था। उस समय एक युवक रोटी खाने के लिए आया और खाना अच्छा न होने की बात कहकर उसके साथ झगड़ा करने लगा। उसी बीच उस युवक ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें