फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में खेलों के लिए 58 लाख का बजट मंजूर, खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता और बैडिंग भत्ता बढ़ाया

विज्ञापन
जीजेयू में स्पोर्टस काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई।
विज्ञापन

विज्ञापन



हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) जीजेयू की खेल परिषद की बैठक में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बैठक में स्पोर्ट्स कैलेंडर अनुमोदित किया गया जिसमें इंटर कॉलेज, इंटर यूनिवर्सिटी भागीदारी और इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए 24 खेलों के आयोजन करने का फैसला लिया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 58 लाख रुपये का बजट पास किया गया। खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते तथा बैडिंग भत्ते को बढ़ाकर 350 रुपये से 600 रुपये कर किया गया।

प्रो. नरसी राम बिश्नोई विश्वविद्यालय की खेल परिषद की 23वीं बैठक को बतौर अध्यक्ष संबोधित किया। कुलपति कार्यालय के कमेटी हॉल में हुई इस बैठक में कुलसचिव डॉ. विजय कुमार भी उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा है कि हरियाणा ने खेलों में विश्व स्तरीय पहचान बना ली है। हिसार क्षेत्र भी खेलों का हब है। यहां के युवा आए दिन खेलों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। जीजेयू भी अपने विद्यार्थियों को खेल सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में योग व कबड्डी खेलों के आयोजन को लेकर भारतीय विश्वविद्यालय संघ को आवेदन प्रस्तुत करने का प्रस्ताव पास किया गया। शैक्षणिक सत्र 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते तथा बैडिंग भत्ते को बढ़ाकर 350 रुपये से 600 रुपये कर दिया गया है। इसमें 400 रुपये दैनिक भत्ता तथा 200 रुपये बैडिंग भत्ता शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चाबा, डीन स्टूडेंटस वेलफेयर प्रो. अनिल भानखड़, डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. संजीव कुमार, चीफ वार्डन बॉयज प्रो. ओम प्रकाश सांगवान, परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला, एचएसबी के निदेशक प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें