जिले के अग्रोहा में स्थित महाराज अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराज
अग्रोहा। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के परिसर में स्थापित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा 20 फीट ऊंची और 800 किलोग्राम वजनी है। इसका निर्माण फाइबर ग्लास और माइल्ड स्टील से किया गया है। जिस पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत आई है। प्रतिमा के नीचे 10 फीट ऊंचा प्लेटफार्म बनाया गया है, जिससे इसकी भव्यता और अधिक प्रभावशाली नजर आती है। महाराजा अग्रसेन की यह प्रतिमा क्षेत्र को नई स्थापित करेगी। प्रतिमा का निर्माण अहमदाबाद के कारीगरों ने किया है। महाराजा अग्रसेन की खड़ी मुद्रा की यह पूरे भारत में पहली प्रतिमा है। प्रतिमा के पास अग्रसेन महाराज के परिवार यानी सभी 18 गोत्रों ऐरण, कंसल, बंसल, जिंदल, सिंघल, मित्तल, गोयल, गोयल, गर्ग, कुच्छल, नागल, तायल, मधुकुल, धारण, बिन्दल, मंगल, तिंगल, भंदल के भी दो से तीन फुट ऊंचे बोर्ड बनाकर नाम लिखे गए हैं। प्रतिमा के सामने नीचे गोलाकार पार्क बनाया गया है।
नव निर्मित आईसीयू की विशेषता
आईसीयू आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है। इससे गंभीर मरीजों को त्वरित एवं सटीक उपचार उपलब्ध होगा। इस आईसीयू ब्लॉक में 32 बेड हैं और इसके निर्माण पर 3.5 करोड़ की लागत आई है। इस आईसीयू में पहले से चार गुना अधिक मरीजों का उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, पीजी हॉस्टल के शिलान्यास के साथ ही मेडिकल छात्रों को आवासीय सुविधा का विस्तार मिलेगा।