हिसार। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गोल्डन स्कूल की दो छात्राओं को बायोलॉजी छात्रवृृत्ति के लिए चुना है। स्कूल की छात्रा गरिमा घणघस और प्रेरणा वर्मा को 20 हजार रुपये, गोल्ड मेडल और मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह छात्रवृृत्ति 2012 में बारहवीं की वार्षिक परीक्षा में बायोलॉजी में टॉप रहने वाले विद्यार्थियों को दी गई है।
स्कूल के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सेन ने बताया कि हरियाणा बोर्ड से बायोलॉजी में टॉप करने वाले दो विद्यार्थियों को यह छात्रवृृत्ति दी जाती है ओर इस बार ये दोनों ही विद्यार्थी हमारे स्कूल के हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय का बायोटेक्नोलॉजी विभाग हर साल देशभर के 100 टॉपर विद्यार्थियों को यह स्कॉलरशिप देता है। इसमें से 44 विद्यार्थियों का चुनाव सीबीएससी बोर्ड से, 4 विद्यार्थियों का चुनाव सीआईएससीई बोर्ड से व 52 विद्यार्थियों का चुनाव 26 राज्य बोर्ड (प्रत्येक से दो-दो विद्यार्थी) से किया जाता है। गरिमा दिल्ली विश्वविद्यालय में विज्ञान की शिक्षा प्राप्त कर रही है वहीं छात्रा प्रेरणा वर्मा खानपुर विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।