हिसार में शनिवार को हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री तक पहुंच गया। यह शिमला से भी ठंडा रहा।
नारनौल
में तापमान दो डिग्री दर्ज किया गया। ठंड की वजह से लोग घरों में ही दुबके
रहे। शुक्रवार को हिसार में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री था। शनिवार को दिन
में भी तापमान 3.1 डिग्री गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम
वैज्ञानिक डॉ. रामनिवास ने बताया कि 30 और 31 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे।
रात को छुटपुट बूंदाबांदी हो सकती है और शीत लहर जारी रहेगी।