फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की प्रताड़ना सहन नहीं : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पहले से बेहताशा बिजली मूल्य वृद्धि के बाद अब गांवों में पिलर बाक्स लगवा कर विधायक प्रो. संपत सिंह जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं। इनेलो पिलर बाक्स और किसानों की प्रताड़नाको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। यह बात युवा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला ने कही। वे शनिवार को नलवा हलके में जनसंपर्क अभियान के तहत गांव न्यौली कलां, मात्रश्याम और मिंगनीखेड़ा में लोगों से रू-ब-रू हो रहे थे। गांव दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने इनेलो पार्टी का दामन थामा।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हुड्डा सरकार ने लगातार बिजली की दरों में वृद्धि करके किसान, व्यापारी, मजदूर व आम आदमी को महंगाई में झोंका है। उन्होंने कहा कि नलवा हलके में जनता बिजली के मीटर पिलर बाक्स में लगाने का विरोध कर रही है परंतु स्थानीय विधायक जनता के विरोध को दरकिनार कर पिलर बाक्स लगाने पर उतारू हैं। उन्होंने कहा कि पिलर बाक्स से किसानों के साथ-साथ आम आदमी को दो से तीन गुने बिजली के बिल देने पड़ेंगे और यह किसान, गरीब और मजदूर वर्ग के हित में नहीं है।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद रणबीर सिंह प्रजापति, जिला प्रधान उमेद सिंह लोहान, हलका प्रधान होशियार सिंह, हलका प्रधान राजेंद्र चुटानी, चतर सिंह, सतबीर वर्मा, युवा प्रधान अशोक पूनिया, हनुमान वर्मा, किताब सिंह देवां, श्रीराम जाखड़, राजेश सरपंच उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें