हिसार। गंगवा के युवाओं ने शनिवार को रोष प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि नलवा के विधायक संपत सिंह गगंवा में विकास कार्यों के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं। आजाद युवा क्लब गंगवा के उपप्रधान सतबीर सिंह पंघाल, रोहताश, मांगेराम, बलवंत गेदर, जनहित युवा क्लब के प्रधान पवन गंगवा, पूर्व प्रधान संदीप गगवा, राजेंद्र गेदर, मुकेश, देवीलाल, महेंद्र, महावीर निमडिया, दौलत राम, मुकेश, बलवंत, ब्रह्मचारी सेवा समिति के प्रधान राकेश प्रजापत और उपप्रधान फकीर चंद सत्यपाल सिंह ने कहा कि विधायक संपत सिंह ने हाल ही में बयान देकर कहा है कि उन्होंने गंगवा की पंचायत के विकास पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उधर, गंगवा सरपंच ने डेढ़ करोड़ रुपये ही विकास कार्यों पर खर्च होना बताया है। युवाओं ने कहा कि विधायक पांच करोड़ का बयान देकर ग्रामीणों को गुमराह कर रहे हैं। राकेश, पवन सतबीर ने कहा कि गंगवा में गंदे पानी की निकासी नहीं है, नालियां टूटी हुई हैं, बाबा रामदेव मंदिर की ओर जाने वाले सड़कें कच्ची हैं, गांव के बस अड्डे में दरारें आई हुई हैं, सबमर्सिबल हैड पंप जो लगाए थे, वे खराब हालात में हैं और गांव की कई गलियां कच्ची हैं। गांव में विकास कार्य अधूरे पडे़ हैं।