फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनलोकपाल से ही होगा भ्रष्टाचार का खात्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अन्ना हजारे के अनशन के समर्थन में जनतंत्र मोर्चा, हिसार का धरना छठे दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान 78 वर्षीय देवीराम घिराय ने बताया कि हांगकांग में 1974 में जनलोकपाल जैसा कानून बनाया गया था, जिससे वहां पर भ्रष्टाचार को समाप्त करने में काफी कामयाबी मिली। उन्होंने कहा कि भारत में इस जनलोकपाल कानून को बना दिया गया तो यहां पर भी भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सकता है। जो राजनीतिक दल देश से भ्रष्टाचार का खात्मा चाहते हैं उनको लोकपाल बिल का समर्थन करना चाहिए। धरने में मुख्य रूप से प्रदीप चौधरी, डॉ. भीम सिंह जाखड़, उमेद सिंह, संजय बूरा, डॉ. महाबीर शर्मा, डॉ. केके मानव, सुदर्शन मनोचा, सुनील कुमार, रामअवतार शर्मा, सतीश कुमार, विरेंद्र, डॉ. सतेंद्र, संतोख भुल्लर और वेदप्रकाश हिस्सा लिया।
विज्ञापन

वहीं अन्ना के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता व अन्ना के जनतंत्र मोर्चा के सदस्य गंगापुत्र राजेश हिंदुस्तानी की अध्यक्षता में पुराने राजकीय कॉलेज मैदान में जारी धरना छठे दिन भी जारी रहा। राजेश हिन्दुस्तानी भी शनिवार से अनशन पर बैठ गए हैं। इस अवसर पर हिन्दुस्तानी की माता गंगादेवी, गोसेवक सुभाष मुनि, संजय बूरा और सज्जन कुमार अग्रवाल सहित काफी संगठनों व संस्थाओं के लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें