फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में हजारों लोगों ने लिया रन फॉर यूनिटी में हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा शनिवार को अग्रसेन मार्केट से रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. कमल गुप्ता ने की। इस अवसर पर हजकां के वरिष्ठ नेता पं. रामजीलाल, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट और हजकां जिलाध्यक्ष रणधीर पनिहार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गणेशीलाल ने झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। दौड़ में जिला के हजारों लोगों व खास कर युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। दौड़ की शुरुआत महाराजा अग्रसेन चौक से हुई। यहां से यह दौड़ नागोरी गेट, तिलक बाजार, गुलाब सिंह चौक और वकीलान बाजार होते हुए वापस अग्रसेन चौक पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर जोगीराम सिहाग, रवि सैनी, मनदीप मलिक, कर्ण सिंह राणौलिया, सुरेश गोयल धूपवाला, रामनिवास राड़ा, मामनराम सैनी, गौतम सरदाना, गुलजार काहलो, ज्योति बैंदा, अशोक कन्नौजिया, प्रवीण बंसल, राजेश ठकराल, रामफल बूरा, रामफल नैन, नरेश कौशिक, जितेंद्र जोग, अरुण दत्त, राजेंद्र मलिक, युद्धवीर लांबा, सोमवीर लांबा, दलीप राठौड़, कृष्णा यादव, अनिल महला, दलबीर फौगाट, राजेंद्र गुप्ता, रामस्वरूप पोपली, प्रवीण जैन, विरेंद्र लाहौरिया, सुरेश रतेरिया, कुलदीप काजला, रघुवीर गोयल, कृष्ण खटाना, पवन खारिया, राजेश सूरा, डीएम यादव, ईश्वर सिंगला, पोलूराम, मुनीष ऐलावादी, पवन चौटिया, सुनील वर्मा, घनश्याम शर्मा, धर्मवीर वर्मा और प्रदीप सिंधु मौजूद थे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें