फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्करों के समर्थन में जनसंगठन धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री द्वारा सीटू के राज्य महासचिव और आशा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ अपमानजनक व्यवहार के खिलाफ फव्वारा चौक पर जनसंगठनों की तरफ से रोषपूर्वक धरना दिया गया। धरने में सीटू, किसान सभा, जनवादी महिला समिति, जनवादी नौजवान सभा, खेत मजदूर यूनियन, एसएफआई विकलांग अधिकार मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता निर्मला देवी, मोहनलाल, मा. मोलड़ सिंह ने की और संचालन दिनेश सिवाच ने किया। धरने के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति और राज्यपाल को मांगों संबंधी ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में मांग की कि मुख्यमंत्री के इस निंदनीय व्यवहार के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए और मुख्यमंत्री अपने इस दुर्व्यवहार के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें। धरने को किसान सभा नेता प्रदीप सिंह, सूबे सिंह बूरा, कर्म सिंह कंवारी, सीटू नेता कृष्ण कन्हैया, महिला नेत्री सरोज सैनी, संतोष श्योकंद, युवा नेता विक्रम मित्तल (एडवोकेट), खेत मजदूर नेता रामवतार सुलचानी, विनोद कुमार, रामनिवास, विकलांग अधिकार मंच के राहुल, नागरिक अधिकार मंच के नेता चंदगीराम और महिला समिति अध्यक्ष शंकुतला जाखड़ ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें