हिसार। मांगों को पूरा करवाने के लिए लंबे समय से धरने पर बैठे बीएसएनएल कांट्रैक्टर वर्कर्स यूनियन हिसार के श्रमिकों का धरना वीरवार को 18वें दिन भी जारी रहा। मजदूरों ने एकसुर में अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि जब तक उनकी ईपीएफ, ईएसआई और डीसी रेट संबंधी समस्याओं का निदान नहीं हो जाता, वे अपना धरना जारी रखेंगे।
धरने पर बैठे मजदूरों ने कहा कि बीएसएनएल अधिकारियों और ठेकेदार ने मिलीभगत करके उनके ईपीएफ और ईएसआई के पैसों में भारी गोलमाल किया है। श्रमिक इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और अपना हक वापस लेकर रहेंगे। धरने पर बैठे हुए उन्हें 17 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अधिकारियों की कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।