हिसार। हुडा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर हुडा कर्मचारियों का प्रशासक कार्यालय पर जारी धरना व प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन में बिजली कर्मचारी मंच ने भी अपना समर्थन दिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान कृष्ण भट्टी ने की।
सेक्टर-13 स्थित हुडा प्रशासक कार्यालय पर दिए गए इस धरने व प्रदर्शन में कर्मचारियों ने हुडा प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो 25 अक्तूबर से हुडा की सभी सेवाएं ठप्प कर दी जाएंगी। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हुडा प्रशासन अपने कर्मचारियों के हितों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कर्मचारियों की कई ऐसी मांगें है, जो पिछले काफी लंबे समय से लंबित पड़ी है।