फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के विरोध में सरपंच भी उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पूर्व विधायक रामकुमार गौतम का विरोध लगातार बढ़ रहा है। हलके के काफी सरपंचों ने पूर्व ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष रामअवतार ढांडा के त्याग दिए जाने को सराहनीय कदम ठहराते हुए गौतम पर जातिवाद फैलाने व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भेदभाव के आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोथ कलां के सरपंच अनिल कुमार, कोथ खुर्द के कश्मीर सिंह, बुडाना की सीमा देवी, खेड़ी रोज के सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप, राखी के सरपंच प्रतिनिधि दिनेश श्योराण ने पूर्व विधायक पर आरोप लगाया कि वे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर चलने में भी असफल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से मांग की है कि पूर्व विधायक रामकुमार गौतम को कांग्रेस से बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें