फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि ठहराव कार्यक्रम में 82 शिकायतें आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में प्रशासन का काम ग्रामीणों की समस्याएं सुनना ही नहीं बल्कि उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी लेकर उन्हें दूर करना है। यह बात उपमंडल अधिकारी (नागरिक) हिसार डॉ. जेके आभीर ने बीती रात खंड आदमपुर के गांव मोडा खेड़ा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से यह कार्यक्रम इसलिए चलाया गया है कि अधिकतर लोग अधिकारियों के कार्यालय में शिकायत लेकर जाने से झिझकते हैं। इसमें जो भी शिकायत मिलती है, उसका रजिस्ट्रेशन किया जाता है। इसके अलावा संबंधित अधिकारी की शिकायत के प्रति जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाती है। खुले दरबार में गांव मोडा खेड़ा के अलावा आसपास के करीब दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों से 82 शिकायतें दीं। इनमें अधिकतर बिजली, पेयजल, नहरी पानी, बुढ़ापा पेंशन, रसोई गैस, गांवों में गंदे पानी की निकासी, खेतों में पक्के खालों, आवारा-पशुओें के अलावा जमीनी इंतकाल से संबंधित थीं। उप मंडल अधिकारी ने शिकायतों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें