फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला के दुकानदारों का कुशलक्षेम पूछा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के अध्यक्ष एवं सांसद कुलदीप बिश्नोई ने सोमवार को बरवाला के मुख्य बाजार में डोर-टु-डोर जाकर व्यापारियों, दुकानदारों से कुशलक्षेम पूछा। सांसद को अपने प्रतिष्ठान, दुकान और रेहड़ी पर पाकर बरवाला निवासियों ने उनका स्वागत किया। व्यापारियों ने हजकां अध्यक्ष को अपनी समस्याएं बताईं। इस पर सांसद ने उनको दूर करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि सीडी प्रकरण में अभी तक छोटी मछलियां ही सामने आई हैं, जबकि बड़ी मछलियां दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा कि सीडी प्रकरण की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह पनिहार, द्वारका प्रसाद, भाजपा नेता जितेन्द्र जोग, सुभाष टाक, बलदेव खोखर, बृजलाल बहबलपुरिया, राजबाला खेड़ी बर्की, सुनील पाल वाल्मीकि, कुलदीप सोनी, बिजेन्द्र बैनिवाल, अनिल लितानी, महावीर पूनिया, नरेश जांगड़ा, कृष्ण यादव, कृष्ण सैनी खरड़, पवन मित्तल, मनीराम सिंगला, जयचंद ओढ, धर्मपाल महता, रमन महता, देवेन्द्र सैनी, छोटूराम, सुभाष प्रभुवाला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें