फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से फतेहाबाद में बैंक शाखा का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक के मुंबई स्थित प्रधान शाखा में बैठकर आनलाइन गांव धांगड़ में स्टेट बैंक की नई ग्रामीण शाखा का उद्घाटन किया। यह बैंक जिले की 13वीं ग्रामीण शाखा है। समारोह के मुख्य अतिथि बैंक की सहायक महाप्रबंधक जमुना लोहिया थी।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए जमुना लोहिया ने कहा कि ग्राहक को बैंक संबंधी कार्यों की सुविधाएं उपलब्ध करवाना ही भारतीय स्टेट बैंक का पहला कर्तव्य है। उन्हाेंने बताया कि बैंक द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधाआें का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाता है और वरिष्ठ नागरिकों और पेंशन धारकाें के लिए अलग से सुविधाएं दी जाती है। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक पीएन गिरधर, रोकड़ अधिकारी जगदीश मोंगा, सरपंच आत्माराम, भूप सिंह शर्मा, डा.दर्शना सेठी, सुभाष गोदारा, डा.रवि दाबड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें