फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के घर का घेराव करेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। लगातार चार दिन से रोष प्रदर्शन कर रहे एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी 21 नवंबर को चंडीगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह के आवास का घेराव करेंगे। मंगलवार को चौथे दिन टाउन पार्क में प्रदर्शन करते हुए डीसी रेट पर रखे गए एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की और रोष जताया।
विज्ञापन

एसोसिएशन प्रधान मुकेश सैनी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से युवाओं को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह के चंडीगढ़ स्थित आवास का घेराव किया जाएगा और उन्हें सारी स्थिति से अवगत करवाया जाएगा। सैनी ने कहा कि आज चार महीने बाद स्वास्थ्य विभाग के निदेशक बजट का बहाना बना रहे हैं जबकि इन कर्मचारियों को सेवाएं दी गई थी तब बजट पर विचार विमर्श क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि स्वास्थ्य मंत्री के आवास के घेराव के बावजूद समस्या का समाधान नही हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान भूख हड़ताल व आमरण अनशन का रास्ता भी अपनाया जाएगा। प्रदर्शन में कुलदीप जाखड़, गुरप्रीत सिंह दडबी, जसविंद्र भंभूर, कुलदीप जोधकां, विक्रम प्रताप जइया, विजय कुमार मेहरा, प्रवेश भुक्कल, नरेश कुमार, संजय, शंकर, सोनूफुटेला, संदीप, अशोक, इंद्र सिंह, जेपी जांगडा, सचिन, मांगेराम, राजेश, कर्मवीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें