फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली विद्यार्थियों ने निकाली मनोरम रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आर्य समाज लाला लाजपत राय चौक नागोरी गेट का 126वां वार्षिकोत्सव सीएवी हाई स्कूल के प्रांगण में यज्ञ समारोह के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान चौ. बदलू राम आर्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आर्य समाज के प्रवक्ता बलराज सिंह मलिक ने बताया कि गुरुकुल आर्य नगर की यज्ञमय झांकी, सीएवी सी.एस. स्कूल की भ्रूण हत्या रोकने बारे, बेरोजगारी व महंगाई को दर्शाती सीएवी हाई स्कूल की झांकी, गुरुकुल पंचगामा की छात्राओं द्वारा तलवार व लाठी चलाने का प्रदर्शन दर्शनीय रहा। इसके अलावा माडर्न हाई स्कूल की भ्रष्टाचार व भारत माता की झांकी, बी एन मॉडल स्कूल की लक्ष्मीबाई की झांकी को भी सराहा गया। आर्य वीर दल के विद्यार्थियों द्वारा गाए गए वैदिक गीतों ने हिसार शहर को वैदिकमय बना दिया। जगन्नाथ आर्य कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। गुरुकुल धीरणवास के विद्यार्थियों द्वारा किया गया ओम का उद्घोष भी ऊर्जा का संचार करने वाला था।
शोभा यात्रा बालसमंद रोड़ से शुरू होकर नागोरी गेट होते हुए गांधी बुत, मोरी गेट, आर्य बाजार व राजगुरु मार्केट होकर आर्य समाज लाला लाजपत राय चौक पर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा में आर्य समाज के सन्यासी स्वामी धर्मेश्वरानन्द सरस्वती, स्वामी सत्यवेश, ब्रह्मचारी सत्यप्रकाश नैष्ठिक, प्रो. ओमकुमार व मधुर गायक भीष्म आर्य भी शामिल थे। इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक चौ. हरिसिंह सैनी, संतोष भारीवासिया, जसवन्त आर्य, महावीर सैनी, जिले सिंह आर्य, बजरंग लाल गोयल, राधेश्याम आर्य, आनन्द मुनि, देवेन्द्र सैनी, योगेश शास्त्री भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें