फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने स्टेज पर उतारा मिनी हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणवी संस्कृति के परिचायक सांग, नृत्य, लोकगीत, संगीत के सुर, ताल, लय, धुन, धमक आदि का अनूठा संगम शनिवार को दयानंद कालेज में देखने को मिला। मौका था कालेज में शुरू हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल का। इस फेस्ट में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबंद्ध 45 कालेजों के 600 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे है। तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में करीब 30 विधाओं में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

फेस्टिवल का शुभारंभ सिरसा के सांसद अशोक तंवर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निर्देशक अनूप लाठर और कालेज प्रिंसिपल डा. आरके तोमर ने किया। कार्यक्रम में अंबाला जोन के सात, हिसार जोन के दस, प्रोफेशनल जोन के चार, यमुनानगर जोन के सात, कुरुक्षेत्र जोन के सात और करनाल जोन के दस कालेज हिस्सा ले रहे हैं। अपनी धमाकेदार प्रस्तुतियां देकर प्रतिभागियों ने तीन स्टेेजों पर मिनी हरियाणा उतारने मेें कोई कमी नहीं छोड़ी। दर्शकों की तालियाें और सीटियों ने कलाकारों के उत्साह को दुगना कर दिया।
हॉस्टल मेें बनाई मुख्य स्टेज पर पहले दिन कोरियोग्राफी, हरियाणवी पॉप, लोकगीत सामान्य, सोलो डांस हरियाणवी (फीमेल)और समूह गान सामान्य की प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन

कालेज कैंपस में बनाई स्टेज नंबर दो पर इंडियन क्लासिकल वोकल सोलो, लाइट इंडियन म्यूजिकल वोकल, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (परक्शन), क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (नॉन परक्शन), क्लासिकल डांस सोलो की प्रस्तुतियां दी गईं। स्टेज नंबर तीन पर सांग की प्रस्तुतियां दी गईं। रविवार को हरियाणवी स्किट, हरियाणवी गजल, ग्रुप डांस, माइम, वन एक्ट प्ले, वेस्टर्न ग्रुप सोंग आदि की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें