फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंकारी संत बाबा हरदेव सिंह फतेहाबाद में

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद (ब्यूरो)। निरंकारी मिशन के अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह वीरवार को फतेहाबाद पहुंचेेंगे। वह यहां अनाजमंडी में विशाल निरंकारी संत समागम में प्रवचन करेंगे। समागम को लेकर पुलिस ने तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अनाज मंडी में वीरवार शाम समागम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह इस समागम में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली आदि क्षेेत्राें से श्रद्धालु भाग लेंगे। संत निरंकारी मंडल के जोनल इंचार्ज गोबिंद राम निरंकारी ने बताया कि समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्हाेंने बताया कि बाबा हरदेव सिंह राजस्थान के श्रीगंगानगर से फतेहाबाद आएंगे। फतेहाबाद में सर्वप्रथम वह विश्रामगृह में रुकेंगे और बाद में सत्संग स्थल पर जाएंगे। उन्हाेंने बताया कि श्रद्धालुआें के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई है। उधर, प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें