फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुवास की छात्रा डॉ. प्रियंका श्योराण को कॉमनवेल्थ रिसर्च फैलोशिप मिली

विज्ञापन
लुवास की छात्रा डॉ. प्रियंका श्योराण को कॉमनवेल्थ रिसर्च फैलोशिप मिलने पर सम्मानित करते कुलपति ? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर छात्रा डॉ. प्रियंका श्योराण को राष्ट्रमंडल छात्रवृत्ति आयोग तथा चेस्टर विश्वविद्यालय, ब्रिटेन सरकार द्वारा वित्त पोषित कॉमनवेल्थ रिसर्च फेलोशिप मिली है।
विज्ञापन

डॉ. प्रियंका पशु चिकित्सा कॉलेज के पशु जन स्वास्थ्य एवं महामारी विभाग की द्वितीय वर्ष की स्नातकोत्तर छात्रा है। कुलसचिव डॉ. गुलशन नारंग ने बताया कि फैलोशिप के लिए 50 से अधिक देशों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने आवेदन किया था। पशु विज्ञान क्षेत्र में भारत से सिर्फ दो ही छात्रों को यह छात्रवृत्ति मिली है। विभागाध्यक्ष डॉ राजेश खुराना ने बताया कि इस फेलोशिप के तहत डॉ. प्रियंका को अनुसंधान के लिए लगभग 30 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। डॉ. प्रियंका श्योराण जींद की शिव कालोनी की निवासी हैं। उनके पिता सुरेश श्योराण पंजाब नेशनल बैंक में प्रबंधक तथा माता सुनीता श्योराण अध्यापिका है ।
प्रियंका ने स्नातकोत्तर गाइड डॉ. आनंद प्रकाश तथा डॉ. दिनेश मित्तल का भी धन्यवाद किया। अनुसंधान निदेशक डॉ. नरेश जिंदल ने कहा कि यह छात्रवृत्ति प्रतिभागी के दृष्टिकोण को व्यापक बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें