फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख युवकों ने भगाई गाड़ी, पंक्चर होने पर भी नहीं रोकी, 22 मिनट बाद छोड़ कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। पुलिस की पीसीआर-6 और एक गाड़ी चालक युवक के बीच रविवार दोपहर को चूहे-बिल्ली का खेल करीब 22 मिनट तक चला। एक युवक मॉडल टाउन में गाड़ी को दौड़ाता रहा, उसके पीछे पुलिस की पीसीआर लगी रही।
खास बात यह रही कि गाड़ी का टायर पंक्चर होने के बाद भी गाड़ी चालक युवक ने गाड़ी नहीं रोकी। अपने एक अन्य साथी के साथ चालक युवक गाड़ी को मॉडल टाउन की गलियों में दौड़ाता रहा। मॉडल टाउन में पार्क के गेट से भी गाड़ी टकराई। आखिरकार गाड़ी जिंदल अस्पताल के पास एक गली में घुस गई। आगे निकलने का रास्ता नहीं दिखा तो गाड़ी वहीं छोड़कर दोनों युवक फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी में मिले कागजातों के आधार पर युवक की पहचान की। इसके बाद युवक के परिजन व वार्ड पार्षद थाने पहुंचे और मामले को रफा-दफा करवाया। इस मामले में पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


कॉलोनीवासियों में फैली दहशत
जिस समय मॉडल टाउन की गलियों से आई-10 और उसके पीछे पीसीआर दौड़ रही थीं, उस समय लोगों के जहन में एक ही बात थी कि पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही है और किसी एनकाउंटर तक की आशंका के चलते सड़कों और गलियों में लोग भयभीत नजर आए और घरों के अंदर दुबक गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गाड़ी पंक्चर होने के बाद भी जिस तेज गति से दौड़ रही थी, वह दृश्य भय पैदा करने वाला ही था।

टायर पंक्चर हुआ, डिवाइडर से टकराई फिर भी नहीं रोकी गाड़ी
मामले के अनुसार रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे मॉडल टाउन में आई-10 गाड़ी आईटीआई चौक की तरफ से तेजी से दौड़ती हुई निकली। उसका पीछा पुलिस की पीसीआर नंबर-6 कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गाड़ियों की स्पीड भी काफी तेज थी। वह गाड़ी मॉडल टाउन की कुछ गलियों में से होते हुए फिर से वहां से गुजरी और पुलिस की पीसीआर भी उसके पीछे लगी रही। इस बीच आई-10 गाड़ी का कंडक्टर साइड का टायर पंक्चर हो गया, गाड़ी डिवाइडर से भी टकराई। मगर फिर भी गाड़ी चालक युवक गाड़ी को दौड़ाता रहा और पीसीआर भी उसका पीछा लगातार करती रही। करीब 22 मिनट बाद आई-10 गाड़ी जिंदल अस्पताल के समीप गली में रुकी।

ये निकला मामला
सेक्टर 9-11 पुलिस थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि उनके पास सूचना आई कि कोई आई-10 गाड़ी संदिग्ध अवस्था में मॉडल टाउन में चक्कर लगा रही है। सूचना के बाद पीसीआर-6 को मौके पर भेजा गया। पीसीआर को देखकर गाड़ी चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। इससे गाड़ी में बदमाशों के होने का शक हुआ, जिस कारण उसका पीछा किया गया। गाड़ी का टायर पंक्चर होने के बावजूद गाड़ी दौड़ाता रहा तो शक यकीन में बदल गया। गनीमत रही कि इसमें किसी को चोट नहीं आई। जिंदल अस्पताल के समीप गाड़ी रुकी तो उसमें दो युवक निकल कर भाग गए। दोनों युवक शहर के एक कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र हैं। उनके परिजन तथा वार्ड पार्षद थाने पहुंचे थे। फिलहाल इसमें किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


‘गाड़ी में युवती भी थी, इसीलिए भगाई थी’
सूत्रों के अनुसार गाड़ी में दोनों युवकों के साथ युवती भी थी। गाड़ी मॉडल टाउन में काफी देर से घूम रही थी, जिस कारण किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस की पीसीआर को देखकर युवक घबरा गए और उसने गाड़ी दौड़ा दी। हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है कि गाड़ी में कोई युवती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें