फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को लेकर शहर का हुआ भगवाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को लेकर शहर भगवा रंग में रंग गया है। चौक-चौराहों पर भाजपा के झंडे और बैनर नजर आ रहे हैं। जगह-जगह भाजपा नेताओं के अमित शाह के स्वागत में बैनर और होर्डिंग भी लगे नजर आ रहे हैं। अमित शाह सुबह करीब 11 बजे हिसार के एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहले हिसार, सिरसा और रोहतक लोकसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रमुखों, शक्ति केंद्र पालकों और बूथ अध्यक्षों की मीटिंग लेंगे। यह मीटिंग पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में होगी। इस मीटिंग के बाद यहीं पर बनाए गए अस्थायी कक्ष में शाह लंच करेंगे और उसके बाद अग्रसेन भवन जाएंगे। यहां वे एक और बैठक लेंगे, जिसमें तीनों लोकसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष, महामंत्री, सांसद और विधायक भाग लेंगे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 10 में सात सीटें जीती थीं। हिसार, सिरसा और रोहतक की सीटें भाजपा हार गई थी। इसी के मद्देनजर भाजपा के रणनीतिकार अमित शाह ने इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों के भाजपा नेताओं की मीटिंग बुलाई है। इन मीटिंग में शाह अपने नेताओं को जीत के लिए मंत्र देकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो विधायक हो सकते हैं भाजपा में शामिल
अमित शाह के दौरे के दौरान हिसार के एक विधानसभा क्षेत्र के इनेलो विधायक भाजपा का दामन थाम सकते हैं। पिछले कई दिनों से इनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इनेलो विधायक के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा नेताओं ने भी मुहर लगा दी है और अब केवल अमित शाह के सामने पार्टी ज्वाइन करने की औपचारिकता मात्र रह गई है। इसके अलावा तीनों लोकसभा क्षेत्रों के कई अन्य बड़े नेताओं के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें