फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम प्रबंधन ने एक साथ 136 एसडीओ का किया ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सोमवार को बड़े पैमाने पर एसडीओ बदले। एक साथ 136 एसडीओ का ट्रांसफर किया गया। कई एसडीओ ऐसे भी हैं, जिन्हें एक से दूसरे जिले में भी भेजा गया है। इसके अलावा हिसार स्थित मुख्यालय में भी कुछ एसडीओ को एक से दूसरी विंग में स्थानांतरित किया गया है। हिसार सर्कल की नौ सब डिविजन में से सात के एसडीओ बदले गए हैं। हालांकि निगम प्रबंधन का दावा है कि ट्रांसफर से पहले एसडीओ के इंटरव्यू हुए और उनकी पसंद भी पूछी गई थी।

हिसार, आदमपुर, हांसी, सिवानी के एसडीओ भी बदले
एचआर विंग के एसई डीएल हंसु की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार हिसार शहर की सिविल लाइन और सिटी सब डिविजन के साथ आदमपुर, हांसी, सिवानी, सातरोड़, बरवाला के भी एसडीओ बदले गए हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में एसडीओ के तबादले चर्चा का विषय है। शहर की सिविल लाइन सब डिविजन को रविंद्र घनघस, जबकि सिटी सब डिविजन को धर्मबीर सिंह संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये जिले आते हैं डीएचबीवीएन में
डीएचबीवीएन में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिले आते हैं।
इन सब डिविजन में आए नए एसडीओ
रविंद्र घनघस - एसडीओ सिविल लाइन, हिसार
धर्मबीर सिंह - एसडीओ सिटी सब डिविजन, हिसार
मुकेश रोहिल्ला - एसडीओ, आदमपुर सब डिविजन
संजय कुमार सांगवान - एसडीओ, सातरोड़ सब डिविजन
लोकेश कुमार - एसडीओ, सब अर्बन सब डिविजन, हांसी
भूपसिंह - एसडीओ, सिवानी सब डिविजन
विनय सिंह - एसडीओ, बरवाला सब डिविजन

विद्युत सदन में इनका बदला स्थान
होशियार सिंह जाखड़ - असिस्टेंट इंजीनियर, एमएंडपी
पंकज भूषण - एसडीओ, एनर्जी ऑडिट
गुलशन कुमार - असिस्टेंट इंजीनियर, एमएम
अमित सिंह - असिस्टेंट इंजीनियर, एमएंडपी
दीपक चौहान - असिस्टेंट इंजीनियर, पीडीएंडसी
संदीप दलाल - असिस्टेंट इंजीनियर, पीडीएंडसी
निशांत - असिस्टेंट इंजीनियर, एनर्जी ऑडिट
प्रशांत कुमार - असिस्टेंट इंजीनियर, एनर्जी ऑडिट
ओम कुुमार दलाल - एसडीओ, एई/एसओ
बीएस देशवाल - एसडीओ, एई/एसओ
किताब सिंह - एई/एसओ
ओमप्रकाश महता - असिस्टेंट इंजीनियर, विजिलेंस
जगदीश चंद्र - असिस्टेंट इंजीनियर, विजिलेंस

एसडीओ की तबादला प्रक्रिया रूटीन कार्रवाई है। निगम प्रबंधन की ओर से ट्रांसफर से पहले एसडीओ के इंटरव्यू हुए और उनकी पसंद पूछी गई थी। उसी के आधार पर एसडीओ स्तर के अधिकारियों की ट्रांसफर की गई है।
-डीएल हंसु, एसई, एचआर, डीएचबीवीएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें