फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग सदस्य बेदी ने कहा, हांसी एसपी बचा रही है आरोपियों को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने हांसी पुलिस प्रशासन पर बुजुर्ग महिला के साथ अत्याचार करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा यह मामला मुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक उठाया जाएगा। सरकार महिलाओं के हित में फैसले ले रही है। पुलिस सिस्टम को बदलने की जरूरत है। पुलिस के उच्चाधिकारी गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं।
सुमन बेदी ने यह भी खुलासा किया कि बुजुर्ग महिला के बारे में हांसी की एसपी से आठ बार कॉल करने पर भी फोन रिसिव नहीं किया। जब 9वीं बार फिर से ट्राई किया तो उनसे इस बारे में जवाब मांगा लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा बड़सी गांव की 70 वर्षीय महिला को पुलिस कर्मचारियों ने थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करते हुए अत्याचार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि बुजुर्ग महिला को एक कमरे में पांच पुलिस कर्मचारियों ने निर्वस्त्र करके पीटा गया। हांसी पुलिस ने बुजुर्ग महिला पर हुए अत्याचार के संबंध में केस दर्ज कर रिपोर्ट देने को कहा गया था लेकिन अभी तक पुलिस बयान तक पहुंच पाई है। यह बयान भी आयोग के दखल के बाद हुए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम महिलाओं की सुनवाई कैसे होगी।
महिला को सुरक्षा देने में पुलिस प्रशासन नाकाम : सुमन बेदी
सुमन बेदी ने आरोप लगाया कि हांसी पुलिस प्रशासन महिला को सुरक्षा देने में नाकाम रहा है। हांसी में महिला पुलिस अधीक्षक होने के बावजूद पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिन पुलिस कर्मचारियों ने बुजुर्ग महिला की पिटाई की उन्हें बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सुमन बेदी ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए वे हर कदम उठाएंगी। मुख्यमंत्री से मिलकर हांसी पुलिस प्रशासन की शिकायत की जाएगी। राज्यपाल, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखा जाएगा। नारनौंद क्षेत्र की आठ वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में सुमन बेदी ने कहा कि पुलिस को जांच का दायरा बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन

---------------
आरोप पर कुछ नहीं कहना चाहती : एसपी
हांसी एसपी प्रतीक्षा गोदारा ने कहा कि आयोग की सदस्य सुमन बेदी के आरोपों के बारे में कुछ नहीं कहना चाहती। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। कुछ फाइंडिंग आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें