फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर सुनो डीसी साहब सारे गाम मं लेटरीन बन री सै अर फेर भी लोग खुले में जोहड जंगल जावें सै, इसने बंद करा दो।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बालावास के ग्रामीण बोले-डीसी साहब गांव में दो घंटे भी बिजली नहीं आती। इस पर बिजली अधिकारियों ने सफाई दी। डीसी अशोक कुमार मीणा ने इस पर अधिकारियों को कहा कि मुझे सफाई मत दो, मुझे केवल काम चाहिए। बिजली निगम के अधिकारी बोले-हम समस्या हल करने के लिए प्रपोजल बना रहे हैं। डीसी बोले- जितना पूछा जाए उसका जवाब दो।
ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों की पोल खोलते हुए कहा कि चार महीने से गांव में पांच ट्रांसफर जले हुए हैं। डीसी बिजली निगम के अधिकारियों से पूछा बताओ ट्रांसफार्मर क्यों नहीं बदले। बिजली निगम के अधिकारियों ने कहा-साहब एक सप्ताह में लगा देंगे।
विज्ञापन

बालावास की महिला गुड्डी देवी बोली-डीसी साहब म्हारा भला कर दयो। सर पै पानी ढो ढोकर म्हारे बाल उड़ लिए। गाम के कुछ लोगां न म्हारी जमीन पर कब्जा कर राक्खा सै। म्हारै उपर लड़ाई करण का केस भी करा राक्खा सै। बताओ इस उमर में हम किसी का सर फोडांगे। अर सुनो, डीसी साहब सारे गाम मं लेटरीन बन री सै अर फेर भी लोग खुले में जोहड़ जंगल जावें सै। इसने बंद करा दो। डीसी बोले ताऊ चिंता न करो सारी समस्या का हल कर दयांगे।
------------------
एक सप्ताह में बनाओ राशन कार्ड
मौके पर 120 लोगों ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों को इनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। सबसे अधिक शिकायतें राशन कार्ड बनवाने के संबंध में आईं। ग्रामीणों ने नए राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। अशोक कुमार मीणा ने डीएफएससी को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह के भीतर गांव में शिविर लगाकर राशन कार्ड बनवाएं।
---------
कच्चे मकानों को पक्का कराने का किया अनुरोध
गांवों के लोगों ने खुले दरबार में कच्चे मकान पक्के करवाने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने बताया कि कच्ची छत वाले सभी मकानों को पक्का बनवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना व प्रियदर्शिनी आवास योजना के तहत सहायता मांगी।
----------
साहब! अवैध शराब बंद कराओ
ग्रामीणों ने कहा कि अवैध शराब बिक रही है। गलत तरीके से गांव में मांस भी बेचा जा रहा है। जिससे गांव का माहौल बिगड रहा है। इसे बंद कराओ। बालावास के लोगों की मांग पर गांव में अवैध रूप से बिकने वाली शराब के संबंध में आबकारी विभाग को निर्देश दिए कि कोई भी अवैध ठेका नहीं चलने दिया जाए।
--------------------------
दुबेटा के लोग बोले-गंदा पानी पीण पड़ रया सै साहब
दुबेटा के लोगों ने कहा साहब गांव में 60 साल पुरानी लाईन है। इस पाइप लाइन के माध्यम से गंदा पानी मिक्स होकर लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। गांव के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। अधिकारियों ने कहा नहर में पानी नहीं आने के कारण आपूर्ति में कटौती करनी पड़ रही है। डीसी ने पाइप लाइन बदलवाने की प्रक्रिया शुरू करवाने तथा नहर में पानी आने तक टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

-------------------------
करीब दो घंटे में हो गया रात्रि प्रवास
सरकार की ओर से डीसी को गांव में रात्रि प्रवास का निर्देश है। डीसी अशोक कुमार मीणा करीब आठ बजे समस्याएं सुनने पहुंचे। करीब दस बजे समस्याओं को सुनकर वापस हिसार की ओर लौट गए। अधिकारियों का काफिला भी उनके साथ लौट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें