अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
गीता-गंगा एक्सप्रेस शनिवार की सुबह 33 सवारियों को लेकर रवाना हुई। इसमें स्लीपर की 27 और एयर कंडीशन में बुकिंग कराने वाली छह सवारियां थीं। ट्रेन को स्टेशन अधीक्षक निहाल सिंह और उप अधीक्षक महेंद्र पाल चुघ ने हरी लाइट दिखाकर रवाना किया।
गीता-गंगा एक्सप्रेस शनिवार सुबह 4.30 बजे हिसार स्टेशन से रवाना हुई। हिसार के लोगों की बरसों पुरानी मांग पूरी हुई है। ट्रेन सप्ताह में दो दिन हरिद्वार के लिए जाएगी। हरिद्वार से भी हिसार के लिए दो दिन आएगी। स्टेशन अधीक्षक निहाल सिंह और स्टेशन उप अधीक्षक ने ट्रेन को हरी लाइट दिखाकर रवाना किया। पहले दिन ट्रेन में 33 सवारी बुकिंग कराकर हरिद्वार के लिए रवाना हुई। इनमें 27 लोगों ने स्लीपर में अपनी टिकट बुक कराई। छह लोगों ने थर्ड एसी में अपनी टिकट बुुक कराई थी। यह ट्रेन देर रात करीब सवा तीन बजे हिसार पहुंची थी। यहां एक घंटा ठहरने के बाद ट्रेन फिर से हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी।
नहीं पहुंचा कोई वीआईपी
हिसार से पहली बार रवाना हुई ट्रेन को कोई वीआईपी हरी झंडी दिखाने नहीं पहुंचा। इसके चलते स्टेशन अधीक्षक ने ही इस गाड़ी को रवाना किया था।