अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
विश्व कार फ्री-डे के मौके पर विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने खुद अपने कार्यालय से अदालत परिसर तक का सफर साइकिल से तय किया। उनके साथ उनके भाजपा महामंत्री भी साइकिल पर पहुंचे।
विधायक डॉ. कमल गुप्ता की शुक्रवार को कोर्ट में तारीख थी। कार फ्री-डे के चलते डॉ. कमल गुप्ता ने अदालत परिसर तक साइकिल से जाने का फैसला लिया। विधायक कमल गुप्ता, जिला महामंत्री सुजीत कुमार मलिक चौक स्थित आवास से कोर्ट कॉम्पलेक्स तक करीब 2.5 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया। विजेंद्र कुमार व गनमैन कुनाल ने भी उनके साथ साइकिल चलाई। कोर्ट कॉम्पलेक्स पहुंचने पर प्रदेश चुनाव प्रबंधन कमेटी के सदस्य प्रवीण जैन, पार्षद कृष्ण खटाणा एडवोकेट, रामचंद्र गुप्ता, सज्जन शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री राजकुमार इंदौरा, स्याहड़वा मंडल अध्यक्ष सरजीत मुकलान, नरेंद्र मदान, वकील अनुज गुप्ता व वकीलों ने फूलमालाओं से विधायक का स्वागत किया।
कार्यालय नहीं आए डीसी-एडीसी
प्रदेश सरकार की ओर से आदेश किए जाने के बाद भी कार फ्री-डे का असर नहीं दिखा। डीसी, एडीसी शुक्रवार को कार्यालय नहीं आए। अन्य अधिकारी अपनी कार से ही ड्यूटी पर पहुंचे। लघु सचिवालय परिसर में सामान्य दिनों की तरह से ही गाड़ियां दिखीं।
फोटो 12 व 13
सरकारी कार्यालयों में नहीं दिखा कार फ्री-डे का असर