फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट खराब वाले स्कूल तलब किए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एडीसी अमरजीत सिंह मान ने बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 20 प्रतिशत से कम रिजल्ट वाले स्कूल के टीचर्स- प्रिंसिपल को तलब किया है। इन सभी से जवाब लिया जाएगा। उचित जवाब न होने पर ऐसे टीचर्स पर कार्रवाई होगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से करीब डेढ़ महीने पहले 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया था, जिसमें जिला स्तर पर अब हर एक स्कूल की समीक्षा करने के बाद स्कूल वाइज रिजल्ट भेजा गया है। रिजल्ट की प्रति सभी एडीसी को भेजी गई है। खराब परीक्षा परिणाम देने वाले सरकारी स्कूलों के मुख्याध्यापक तथा संबंधित विषयों के अध्यापकों को अब मुख्यालय पर तलब किया गया है। मुख्याध्यापकों और अध्यापकों को एडीसी की तरफ से नोटिस भेजने की तैयारी है, जिसमें खराब रिजल्ट पर विषय के अध्यापक और प्रिंसिपल से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही रिजल्ट में सुधार के लिए उनका प्लान भी पूछा जाएगा। शून्य से 10 प्रतिशत तक रिजल्ट वाले स्कूलों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

शत-प्रतिशत रिजल्ट वाले दो स्कूल
जिले में दो सरकारी स्कूलों में 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। इनमें अग्रोहा स्थित आरोही मॉडल स्कूल और बाडो ब्राह्मणान स्थित राजकीय हाई स्कूल हैं। इन स्कूलों में एक भी बच्चा फेल नहीं हुआ।
जीरो वाले भी दो स्कूल
जिले में 10वीं का जीरो फीसदी परिणाम देने वालों में दो स्कूल शामिल है। इसमें हिसार शहर के पटेल नगर स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गांव हसनगढ़ स्थित राजकीय हाई स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन


20 फीसदी से नीचे परिणाम देने वाले स्कूल प्रतिशत

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मिर्चपुर 3.33
राजकीय हाई स्कूल, अग्रोहा 4.55
राजकीय हाई स्कूल, रावलवास खुर्द 4.76
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उकलाना मंडी 4.76
राजकीय हाई स्कूल, सलेमगढ़ 5.13
राजकीय हाई स्कूल, हांसी 7.41
राजकीय हाई स्कूल, गांव उकलाना 8.89
एसएलएस राजकीय कन्या स्कूल, हांसी 12.59
राजकीय हाई स्कूल, राजथल 12.77
राजकीय कन्या हाई स्कूल, लांधड़ी 12.95
राजकीय हाई स्कूल, भैणी बादशाहपुर 13.06
राजकीय हाई स्कूल, हाजमपुर 13.08
राजकीय हाई स्कूल, शिवनगर 13.21
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भैणी अमीरपुर 13.79
राजकीय हाई स्कूल, माजरा 14.63
राजकीय हाई स्कूल, बुढ़ाखेड़ा 15.36
राजकीय हाई स्कूल, बिठमड़ा 15.56
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुलेरी 16.46
एसएनएस राजकीय हाई स्कूल, घिराय 16.67
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढंढेरी 18.60
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीसवाल 19.05
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिसार 19.15
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बरवाला 19.19
राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्यनगर 19.40
राजकीय हाई स्कूल, साबरवास 20.00
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढाणी पीरांवाली 20.00

10वीं बोर्ड की परीक्षा में निराशाजनक परिणाम देने वाले स्कूलों को तलब किया जाएगा। संबंधित स्कूल के मुख्याध्यापक और संबंधित विषय के शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-अमरजीत सिंह मान, एडीसी, हिसार

10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की समीक्षा भेजी सभी जिलों के एडीसी को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें